विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Hamirpur >> लक्ष्मी नारायण गौशाला भड़ोली भगौर में अभिमन्यू लीला का सुंदर चित्रण, फोटो सहित

लक्ष्मी नारायण गौशाला भड़ोली भगौर में अभिमन्यू लीला का सुंदर चित्रण, फोटो सहित

Matrix News | Nov 23, 2012, 01:15AM IST
 
 

लक्ष्मी नारायण गौशाला भड़ोली भगौर में अभिमन्यू लीला का सुंदर चित्रण, फोटो सहित
भास्कर न्यूज.नादौन
श्री लक्ष्मी नारायण गौशाला भड़ोली भगौर चल रही भव्य रासलीला का मंचन वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा किया जा रहा है । इस आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । बुधवार को रासलीला का उदघाटन स्थानीय डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.आसीथ मिश्र ने किया। गौशाला के प्रबंधक पंडित सुखदेव शास्त्री ने बताया कि बांके बिहारी मंडली द्वारा बुधवार को इस आयोजन में चक्रव्यूह रचना, चक्रव्यूह भेदन तथा अभिमन्यू वध का वर्णन बड़े सुंदर ढंग से किया गया । रासलीला के इस आयोजन में दिखाया गया कि मात्र १६ वर्ष की आयु में ही अभिमन्यू ने चक्रव्यूह का भेदन किया था । अभिमन्यू को चक्रव्यूह के भेदन का तो पता था मगर उससे बाहर आने का उन्हें पता नही था । अपने पिता अर्जुन की अनुपस्थिति में अभिमन्यू ने युद्व में जाने तथा भेदन की प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि अपनी माता के गर्भ में ही उसने पिता द्वारा माता को चक्रव्यूह की प्रक्रिया सुन कर समझ ली थी । परन्तु जब अर्जुन ने अपनी प-!-ी को चक्रव्यूह से निकलने का रहसय बताया तब उन्हें नींद आ गई और माता की नींद के कारण अभिमन्यू उस प्रक्रिया को सुन नही पाए । जिसके कारण कौरवों ने उसे धोखे से मौत के घाट उतार दिया । इस लीला में द्रोणाचार्य की शपथ के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया । वहीं गोपाष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण द्वारा घर से निकल कर पहली बार गौऊएं चराने के लिए जाने के दृश्य का सुन्दर वर्णन किया गया । रासलीला के इस आयोजन को देखने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। इस अवसर पर पंडित सुखदेव शास्त्री ने बताया कि इस आयोजन के दौरान मंगलवार को गोवर्धन लीला का सुन्दर वर्णन किया गया । मंगलवार को ही गौशाला में लगभग २ लाख रूपये की राशि से बने गोवर्धन पर्वत का भी विधिवत उदघाटन किया गया । उन्होंने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं को सांय के समय लंगर की व्यवस्था भी की गई है । केश्व कपिल, डा.सुरेश, कुलतार सिंह, अश्वनी शर्मा, विनोद शर्मा, राम स्वरूप, निर्मल राणा, विमला देवी, लक्ष्मीकांत, अजय कुमार, संदीप विज, सुखराम मैहता, कुलदीप, मदन गोपाल पुरी, जगदीश चंद, ज्ञान चंद, लीला देवी, नितिन गुप्ता, मदन लाल, विनोद पाधा, सतपाल पटियाल तथा संजीव सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे ।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment