पांवटा में एसीए अध्यक्ष पर हमला
Source: भास्कर न्यूज त्न प | Last Updated 03:06(10/02/12)
कॉलेज परिसर में छात्राओं पर फब्तियां कसने से रोकने पर बाहर से आए असामाजिक तत्वों ने छात्र संघ अध्यक्ष पर हमला कर दिया। प्रधानाचार्य की सूचना पर आए पुलिसकर्मी के साथ भी बाहर से आए युवकोंं ने हाथापाई कर दी।
पुलिस ने अध्यक्ष की शिकायत पर हमलावर युवको और कॉलेज के एक छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कॉलेज के छात्र इरफान के साथ अकसर बाहर से कुछ युवक कॉलेज में आते थे।
बाहर से आए थे युवक
यह युवक कॉलेज के माहौल को खराब करने थे। जब उन्होंने कॉलेज के छात्र इरफान को बाहर से आए युवकों को समझाने की बात की तो वह बिगड़ गया। वह वीरवार को बाहर से अपने कई साथियों के साथ कॉलेज आया और हमला कर दिया। कॉलेज में तनाव होने पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज परिसर में जाकर दोनों पक्षों का शांत करने का प्रयास किया। मगर असामाजिक तत्वों ने पुलिस के एक जवान के साथ भी हाथापाई कर शुरू कर दी। पुलिस ने हमला करने वाले छात्र इरफान, खालिद व संजू को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बारे में डीएसपी निश्चित
सिंह नेगी ने बताया कि कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच झगड़ा हुआ है। छात्र संघ अध्यक्ष की शिकायत की पुलिस जांच कर रही है।