राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शांता से मिले विनोद खन्ना
Matrix News | Jul 15, 2012, 01:05AM IST
राजस्थान की चिलचिलाती धूप में शूटिंग करने के बाद सिने अभिनेता एवं पूर्व भाजपा सांसद विनोद खन्ना इन दिनों धर्मशाला के पास ओशो निसर्ग में ध्यान साधना में लीन हैं।
पिछले चार दिनों से ओशो निसर्ग में ठहरे विनोद खन्ना ने शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब के भाजपा प्रभारी शांता कुमार से उनके आवास यामिनी परिसर में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पंजाब की राजनीति पर चर्चा के साथ हाल ही में नगर निगमों में संपन्न चुनावों में 10 पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत को पार्टी की लोकप्रियता के बढ़ते ग्राफ का परिणाम करार दिया। शांता कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट वीएमआरटी के तहत 23 जुलाई को विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट के उद््घाटन से पहले शांता कुमार ने विनोद खन्ना को वीएमआरटी के साथ-साथ कायाकल्प के संबंध में भी जानकारियां दी। खन्ना ने वीएमआरटी परिसर का दौरा कर जानकारी ली। गौरतलब है कि विनोद खन्ना आचार्य रजनीश ((ओशो)) के अनुयायी हैं।






