चंबा/धर्मशाला।चंबा जिले में गागला के पास एक निजी बस के खाई में गिरने से 52 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि 40 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रशासन ने 45 लोगों की मौत और 36 के घायल होने की पुष्टि की है। हादसा शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। बस दुलाड़ा से चंबा की ओर आ रही थी। घायलों के अनुसार, चलती बस के अगले दोनों पहिये निकल गए, जिससे यह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 92 लोग सवार थे।
तस्वीरों के साथ पढ़ें पूरी खबर-