राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दिसंबर में हुईं फेल तो प्रशासन ने दिया एक और मौरा, फरवरी में फिर होगा टेस्ट
भास्कर न्यूज
| Feb 10, 2013, 05:19AM IST

शिमला। आरकेएमवी प्रशासन ने छात्राओं को हाउस टेस्ट देने का एक और मौका दिया है। दिसंबर में हुए हाउस टेस्ट में पास न होने वाली छात्राओं को प्रशासन ने परीक्षा देने का एक स्पेशल चांस दिया है। यह परीक्षा 13 से 20 फरवरी तक ली जाएगी।
दिसंबर माह में हुए हाउस टेस्ट में करीब 300 छात्राएं परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। इस कारण छात्राओं को रेगुलर परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। छात्राओं ने अपने फॉर्म प्राइवेट भरे हैं।
अब रेगुलर परीक्षा देने के लिए प्रशासन ने एक और मौका दिया है। इस बारे में आरकेएमवी की प्रिंसिपल प्रो. मीरा वालिया का कहना है कि छात्राओं को हाउस टेस्ट देने का एक और मौका दिया गया है। परीक्षाओं की डेटशीट कॉलेज के सूचना केंद्र में लगा दी गई है।
रेगुलर परीक्षा के लिए पास होना जरूरी
एचपीयू प्रशासन के नियमों के अनुसार हाउस टेस्ट को पास करना बहुत जरूरी है। इसके लिए न्यूनतम 20 फीसदी अंक लेने जरूरी हैं। जब कॉलेज में छात्र छात्राएं फॉर्म भरते हैं तो उस समय प्रशासन की ओर से उसकी हाजिरी और हाउस टेस्ट में लिए अंक की जांच की जाती है।
यदि छात्र की 75 फीसदी हाजिरी और हाउस टेस्ट में न्यूनतम अंक लिए है तो उसका परीक्षा फॉर्म रेगुलर छात्र के रूप में भरा जाता है। यदि वह एचपीयू के नियमों को पूरा नहीं करता है तो उक्त छात्र को प्राइवेट ही परीक्षा फॉर्म भरना पड़ता है।








