राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अजब गजब : हाउसिंग बोर्ड के सभी अफसर ‘पप्पू’
bhaskar.com
| Dec 19, 2012, 01:53AM IST
शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान विभागीय बोर्ड की ओर ली गई परीक्षा में हाउसिंग बोर्ड का एक भी अफसर परीक्षा पास नहीं कर पाया है। राज्य सचिवालय के 38 प्रतिशत अफसर ही परीक्षा पार कर पाए हैं।
808 ने दी परीक्षा
अक्टूबर 2012 में हुई विभागीय परीक्षा में 808 अफसर बैठे थे। जिनमें से 300 अफसर ही अच्छे अंक लेकर पास हुए। शेष अफसरों को दोबारा परीक्षा में बैठना पड़ेगा। परीक्षा मेंं 31 विभागों के अफसरों ने परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था। सरकार की ओर से विभागीय परीक्षा पास करना प्रत्येक अफसर के लिए अनिवार्य है। इसके आधार पर ही अधिकारियों के लिए प्रमोशन का रास्ता खुलेगा। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक अफसर को कम से कम 50 प्रतिशत लेना जरूरी है।








