विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Anupam Kher Acting Teach Young Artists

युवा कलाकारों को अनुपम खेर सिखाएंगे एक्टिंग

Bhaskar News | Jul 17, 2012, 02:55AM IST
 
 

शिमला। अभिनय की दुनिया में नाम कमाने वाले युवा कलाकारों को अब गेयटी थिएटर में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से एक्टिंग के गुर सीखने का मौका मिलेगा। अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल एक्टर प्रिपेयरज की ओर से गेयटी थियेटर में 6 से 31 अगस्त तक कार्यशाला का आयोजन होगा।

आठ साल से अधिक आयु वाले कलाकार भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान कलाकारों के लिए पहल आओ, पहले जाओ के आधार पर कक्षाएं आवंटित की जाएगी। गेयटी ड्रामाटिक सोसाइटी प्रदेश के कलाकारों मंच प्रदान करने और प्रतिभा को निखारने के लिए यह कार्यशाला हर वर्ष लगाई जाएगी।

इस में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 5000 रुपए निर्धारित की गई है। इसमें प्रमाण पत्र एक्टिंग स्कूल एक्टर प्रिपेयर की ओर से दिए जाएंगें। कलाकार इस संबंध में जानकारी गेयटी थियेटर प्रबंधक से प्राप्त कर सकते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment