विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> ATM Inside The Woman Was Asked If Any Of The "Vict

एटीएम के अंदर अगर किसी से मदद मांगी तो महिला हो गई 'शिकार'!

Bhaskar News | Jul 13, 2012, 02:03AM IST
 
 


रामपुर बुशहर। एक शातिर ने महिला के एटीएम से 85 हजार रुपए उड़ा लिए। महिला ने पुलिस थाना रामपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा लिया है।
 
सराहन पंचायत के घराट गांव की कृष्णा देवी वीरवार को रामपुर आई। एटीएम मशीन के बाहर पैसे निकालने के लिए खड़ी हो गई। एटीएम चलाने की जानकारी न होने के कारण कृष्णा ने मशीन के बाहर खड़े एक युवक का सहारा लिया और पैसे निकालने के लिए उसे अपना सीक्रेट कोड भी बता दिया।
 
शातिर युवक ने महिला के एटीएम का कई बार इस्तेमाल कर 85 हजार रुपए की रकम उड़ा ली। इस बारे में जब महिला संबंधित बैंक शाखा में अपना बैलेंस जांचने पहुंची तो बैंक कर्मियों ने 85 हजार रुपए पैसे निकालने की जानकारी दी। बैंक कर्मियों की इस बात से महिला स्तब्ध रह गई।
 
लोगों ने महिला को परेशान देखकर उसे रामपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करने की सलाह दी। एसएचओ एसआर नेगी के अनुसार महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और शातिर को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार फिलहाल शातिर न पकड़ने पर कई जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment