राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कुर्सी बचाने को सोनिया के दरबार पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह
Bhaskar News | Aug 23, 2012, 02:07AM IST
वीरभद्र, हिमाचल प्रदेश में अपनी पसंद का कार्यकारी अध्यक्ष चाहते हैं, जबकि कौल सिंह इसका विरोध कर रहे हैं। सोनिया से भेंट से पहले कौल सिंह ने अहमद पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भी उन्होंने प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की पुरजोर खिलाफत की।
बुधवार शाम को दिल्ली में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल की नेता विद्या स्टॉक्स ने भी भाग लिया। बैठक के बाद इन नेताओं का कहना था कि फिलहाल घोषणापत्र का प्रारूप तैयार नहीं किया जा सका है और इसे पूरा करने के लिए कुछ और वक्त लगेगा।
अभी निर्णय नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह के दिल्ली में डटने के बाद कांग्रेस आलाकमान किसी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंचा है। विधायक गंगू राम मुसाफिर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के मामले का हालांकि आलाकमान आधिकारिक निर्णय ले चुका है, मगर इसके बावजूद इस बारे अभी औपचारिक तौर पर आलाकमान ने आदेश जारी नहीं किए हैं।
दिल्ली में ही डटे
आलाकमान के निर्णय के इंतजार में वीरभद्र सिंह खेमा अपने समर्थकों के साथ नई दिल्ली में दो दिनों से डटा है। वीरभद्र सिंह स्वयं इस मामले पर कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मिलकर अपना पक्ष रख चुके हैं और अब उनकी तरफ से अंतिम निर्णय आना बाकी है।






