भाजपा ने 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, 23 पर विवाद

शिमला. मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल सरकार में कैबिनेट मंत्री रविंद्र सिंह रवि, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल को चुनाव में टिकट देने का मामला बैठक में सिरे नहीं चढ़ पाया। वहीं, पार्टी में वापसी का प्रयास कर रहे निर्दलीय विधायक राकेश पठानिया फिलहाल सफल नहीं हो सके। भाजपा संसदीय बोर्ड ने बैठक में सरकार के दो मंत्रियों को छोड़कर सभी मंत्रियों को टिकट देने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त वर्तमान भाजपा विधायकों को टिकट मिला है। बोर्ड ने 45 सीटों पर सहमति दे दी है। अन्य सीटों को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। इन पर भी जल्द फैसला होगा।
रवि-बिंदल का अभी नाम नहीं
मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल सरकार में कैबिनेट मंत्री रविंद्र सिंह रवि, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल को चुनाव में टिकट देने का मामला बैठक में सिरे नहीं चढ़ पाया। वहीं, पार्टी में वापसी का प्रयास कर रहे निर्दलीय विधायक राकेश पठानिया फिलहाल सफल नहीं हो सके। भाजपा संसदीय बोर्ड ने बैठक में सरकार के दो मंत्रियों को छोड़कर सभी मंत्रियों को टिकट देने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त वर्तमान भाजपा विधायकों को टिकट मिला है। बोर्ड ने 4५ सीटों पर सहमति दे दी है। अन्य सीटों को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। इन पर भी जल्द फैसला होगा।
तुलसीराम के नाम पर भी सहमति नहीं
विधानसभा अध्यक्ष पं. तुलसी राम का भरमौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने का मामला भी तय नहीं हो पाया है। निर्दलीय तीन विधायकों में से राकेश वर्मा को चौपाल सीट से मैदान में उतारने के लिए नाम आगे भेजा गया है।
देखिए तस्वीरें, कितनी खूबसूरती है भारत के मिनि स्विटजरलैंड में
PIX:चीख-पुकार के बीच अब एक सवाल, कौन है इस मौत का...







