राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
करोड़ों की लागत से तैयार हुआ 'खास कॉलेज भवन'
जितेन्द्र गुप्ता
| Jul 01, 2012, 01:54AM IST

हर सुविधा, नहीं पानी
इस भवन की चार मंजिलों में कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स, जियोग्राफी व बॉटनी आदि की लेबोरेट्री, हर मंजिल में क्लास रूम, हर मंजिल में दो ब्लॉक टॉयलेट, म्यूजिक रूम, पुस्तकालय, समक्चर हॉल, स्पोर्टस रूम, स्टाफ रूम, एनसीसी रूम, प्रिंसिपल रूम,म्यूजियम व एक कॉरिडोर है। भवन के अंदर बिजली पानी की फिटिंग पूरी तरह से कर दी गई है।
पर्याप्त सप्लाई मुश्किल
जिस तलुणा-हरीपुर केवल आधा इंच पाइप लाइन से कॉलेज को अभी पानी देने की बातें की जा रही है, वह बमुश्किल हरीपुर व तलुणा के बीच की 1500 से 2000 की आबादी को पेयजल सप्लाई दे पाती है। ऐसे में उससे कॉलेज के 1500 से 2000 बच्चों व स्टाफ सदस्यों को भी उसी से सप्लाई देना और खपत पूरी करना नामुमकिन है। इससे कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकंड़ों छात्रों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्टाफ के लिए भी पानी की समस्या बनी हुई है।
नहीं किया पानी का उचित प्रावधान
11 करोड़ 59 लाख रुपयों की लागत से बना आनी के डिग्री कॉलेज का भव्य भवन जो उद्घाटन की बाट जोह रहा है।








