विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Dharmshala >> कांग्रेस को देश नहीं विदेशी निवेश की है चिंता: धूमल

कांग्रेस को देश नहीं विदेशी निवेश की है चिंता: धूमल

Matrix News | Dec 12, 2012, 06:10AM IST
 
 

 
कांग्रेस को देश नहीं विदेशी निवेश की है चिंता: धूमल

अचार संहिता की नहीं चुनाव परिणामों में कांग्रेस की उड़ेंगी धज्जियां

फोटो सहित

भास्कर न्यूज,घुमारवीं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने लोनिवि. विभाग गृह में पत्रकारवार्ता में कहा कि कांग्रेस को विदेश की चिंता है देश की नहीं। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की जननी है। यहीं कारण है कि आज यह महामारी कैंसर की तरह पूरे प्रदेश में जड़े फैला चुकी है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी व अटल बिहारी वाजयेपी के शासन काल में देश पर संकट आए लेकिन फिर भी देश को विदेशी हाथों में नहीं दिया गया। जबकि केंद्र की सोनिया गांधी के निर्देशन व डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार देश की जनता पर एसडीआई थोपकर गिरवी रखने का कार्य कर रही है। एफडीआई से देश गुलाम होगा जिसका प्रदेश सरकार पुरजोर विरोध करती है। इस मामले में सरकार का तरफ से वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा को पत्र भी लिखा है लेकिन उसका जबाव तक नहीं मिला।

धूमल ने कहा कि प्रदेश में बिजली प्रोजेक्ट, हवाई अड्डों, सड़कों पुलों का निर्माण व बुनियादी ढांचा बनाने में एफडीआई का स्वागत है लेकिन विदेशी हस्तक्षेप कतई सहन नहीं होगा।

अचार संहिता की कांग्रेस की उड़ेगी धज्जियां

अचार संहिता की धज्जियां नहीं बल्कि कांग्रेस की धज्जियां उड़ेगी। अपनी हार को देख कांग्रेस पार्टी ने नेता आधारहीन व तथ्य विहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। अपनी कमियों को छुपाने के लिए कभी चुनाव आयोग पर तो कभी प्रदेश सरकार पर प्रश्नचिह्न लगाकर सुरक्षा व्यवस्था व अचार संहिता की धज्जियां उड़ाने की बाते करते हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस नेता बौखला गए हैं और अपनी हार पहले ही मान रहे हैँ।

चुनाव समीक्षा करते हुए उन्होंने घुमारवीं के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से जानकारी ली। जनता ने भाजपा सरकार पर विश्वास किया है पांच वर्ष की गतिविधियों का परिणाम होगा कि प्रदेश में पुन: भाजपा सत्तासीन होगी। भाजपा को चुनाव आयोग, अधिकारियों, कर्मचारियों पर विश्वास है। इस दौरान विधान सभा उपाध्यक्ष रिखीराम कौंडल, विधायक बलदेव शर्मा, प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग, जिप. उपाध्यक्ष अनूप महाजन, मंडलाध्यक्ष कृष्णसिंह ठाकुर, अश्वनी रतवान, महिंद्र पाल रतवान, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा ठाकुर, जिप सदस्य इंदू शर्मा व गंगा देवी, विक्रम शर्मा, रणजीत वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment