राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भोटा में पुलिस के नाक तले चोरी की घटनाओं में हो रहा है इजाफा
Matrix News
| Dec 05, 2012, 01:06AM IST
भास्कर न्यूज.भोटा
नगर पंचायत भोटा में चोरी की वारदातों में पुलिस के नाक तले दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। अभी तक पुलिस एक भी चोरी की गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों को इस बात की हैरानी है कि यहां पर पुलिस सहायता कक्ष खुलने के बाद भी चोरी की वारदातों बढ रही है? बस स्टैंड पर आए दिन होने वाले झगड़ों पर कोई अंकुश नहीं लगा है।
पुलिस सहायता कक्ष का उदघाटन विधायक बलदेव शर्मा ने 26 जून, 2012 को किया था। इस कक्ष के खुलने के बाद 25 सितंबर को मुख्य बाजार में चोरों द्वाा तीन दुकानों के ताले तोड़े गए। 27 नवंबर को दो दुकानों के ताले तोड़े गए। डीएसपी हितेश लखनपाल का कहना है कि मामला ध्यान में आ गया है। शीघ्र ही समस्या की ओर कारगर कदम उठाए जाएंगे। पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
संतोष पठानिया








