विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Hamirpur >> पीपीए की बैठक आयोजित, फोटो समाचार

पीपीए की बैठक आयोजित, फोटो समाचार

Matrix News | Dec 08, 2012, 01:06AM IST
 
 

पीपीए की बैठक आयोजित, फोटो समाचार

भास्कर न्यूज. हमीरपुर

पब्लिक-पुलिस एसोसिएशन की बैठक का आयोजन शुक्रवार को सदर थाने में किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएसपी प्रोविजनल हितेश लखनपाल ने की। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश ने पीपीए की सारी गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में शहर में यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए रणनीति बनाने और बाजार में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने की मांग की गई। लखनपाल ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने व कई अन्य मुद्दों पर पीपीए का सहयोग आपेक्षित है तथा इसके लिए पीपीए के हर सदस्य को तैयार रहना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि पीपीए द्वारा जिला की हर पंचायत में दो या तीन सक्रिय सदस्य बनाने होंगे जो कि अपनी-अपनी पंचायत के प्रति उत्तरदायी होंगे और इस इलाके में होने वाले क्राइम पर नजर रखेंगे। साथ ही हमीरपुर बाजार व शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रस्ताव डाले गए, जिसमें गांधी चौक पर नए कैमरे व भोटा चौक पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव डाला गया। इस अवसर पर पीपीए के उपप्रधान अजय, कोषाध्यक्ष मुनीष पुरी, सलाहकार अनिल सोनी, प्रेस सचिव जसवीर कुमार, संजीव ठाकुर, अरविंद्र सिंह, सह सचिव अरुण, सदस्य पवन कुमार, प्रदीप कुमार ,नेक राममौजूद रहे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment