विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Hamirpur >> फाइल नंबर-5हमीरपुर, 9 दिसंबर, रविवार, 2012व्यक्ति की पहचान बड़े घर या कार से नहीं संस्कारों से: भाटिया,

फाइल नंबर-5हमीरपुर, 9 दिसंबर, रविवार, 2012व्यक्ति की पहचान बड़े घर या कार से नहीं संस्कारों से: भाटिया, डीएवी स्कूल में मनाया गया सिल्वर जुबली समारोह, फोटो समाचार

Matrix News | Dec 10, 2012, 01:06AM IST
 
 

फाइल नंबर-5हमीरपुर, 9 दिसंबर, रविवार, 2012व्यक्ति की पहचान बड़े घर या कार से नहीं संस्कारों से: भाटिया, डीएवी स्कूल में मनाया गया सिल्वर जुबली समारोह, फोटो समाचार

भास्कर न्यूज.हमीरपुर

अच्छे व्यक्ति की पहचान बड़े घर या बड़ी कार से नहीं ,उसके अच्छे संस्कारों से होती है। स्टूडेंट्स को हमेशा अच्छे संस्कारों का अनुशरण करना चाहिए। शिक्षकों को हमेशा समय के अनुरूप गुणात्मक शिक्षा और अनुशासन देने में कमी नहीं छोडऩी होगी। तभी उनके पढ़ाए स्टूडेंट्स भविष्य में उनका सम्मान करेंगे। यह बात समारोह में बतौर मुख्यातिथि आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया ने कही। उन्होंने कहा डीएवी हमीरपुर की एक अलग पहचान है। वह भी इसी स्कूल के स्टूडेंट्स रहे हैं। जिस तरह शिक्षकों द्वारा मुझे तराशा गया, मैं चाहता कि सभी को वैसा ही तराशा जाए। प्रिंसिपल पीसी वर्मा ने स्कूल की गतिविधियों और स्टूडेंट्स हित में शुरू किए नए प्रयासों के बारे में पेरेंट्स को जानकारी दी। इसके अलावा समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने अलग-अलग वेश-भूषा में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर स्कूल की सीएमसी कमेटी के चेयरमेन आनंद स्वरूप सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment