राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ढगोह गांव में तेंदुए के आतंक से लोग भयभीत
Matrix News | Dec 12, 2012, 06:03AM IST
भास्कर न्यूज. कांगू
बढ़ेड़ा पंचायत के ढगोह गांव में तेंदुए से लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आए दिन तेंदुआ किसी न किसी जगह पर दिख जा रहा है। जिससे उनमें खौफ है। वन विभाग को शिकायत करने के बावजूद आज तक उसे पकडऩे के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर खास चिंता सता रही है।
ग्रामीणों अशोक शर्मा, सुभाष चंद, रतन चंद, राकेश कुमार, रवि, श्रवण, रीना, अनिता, पुष्पा, नीलम, व्यासां, संयोगिता, बबली का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस खूंखार तेंदुए को आसपास देखा जा रहा है परंतु 10 दिसंबर को शाम 5:30 बजे संयोगिता देवी के कुत्ते पर हमला कर दिया। लोगों ने विभाग व सरकार से मांग की है कि उन्हें इस खूंखार तेंदुए से निजात दिलाई जाए। उधर डीएफओ हमीरपुर अनिल जोशी ने बताया कि मंगलवार को सुबह विभाग की टीम ने मौका पर पहुंच कर तेंदुए को पकडऩे के लिए ट्रैप लगा दिया है।






