विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Special >> Cheap Solar Panel Research

हिमाचल में सस्ते सोलर पैनल पर रिसर्च शुरू

Bhaskar news | Jul 31, 2012, 07:40AM IST
 
 


हमीरपुर। सस्ते सोलर एनर्जी को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित कर हिमाचल का भी एक युवा वैज्ञानिक रिसर्च में जुटा हुआ है। वह 7 देशों में प्रतिभा का हुनर दिखा चुका है। डॉ. दिनेश पाठक सुजानपुर ब्लॉक के तहत गांव भलेठ से संबंधित है। इन दिनों वह हिमाचल में इस क्षेत्र में ज्यादा सुविधाएं न मिलने के कारण पंजाब में पोस्ट डॉक्टरेट कर रहे हैं।

 

 

उन्होंने 29 जून से 16 जुलाई तक 62वीं नोबल लेक्चरर कार्यशाला लिदांयू जर्मन में भी भाग लेकर फिजिक्स विषय पर अन्य देशों के वहां भाग लेने वाले युवा वैज्ञानिकों से विचार साझा किए। कार्यशाला में देश भर से 18 युवा वैज्ञानिकों के साथ डॉ. दिनेश पाठक भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने नोबल विजेताओं से भी मुलाकात की।

 

 

जरूरत पर काम

 

प्रदेश सरकार ने शिमला और हमीरपुर को सोलर सिटी बनाने की घोषणा की है। डॉ. दिनेश का कहना है कि यह आम आदमी की जरूरत है जिस पर वे कार्य कर रहे हैं। जर्मन में 2013 तक पूरी तरह से सोलर देश बनाने का लक्ष्य रखा है। बर्लिन में गांव-गांव में सोलर पैनल लगाए गए हैं।

 

माता-पिता हैं टीचर

 

डॉ. दिनेश के पिता केएस पाठक और माता विनय पाठक प्रदेश शिक्षा विभाग में टीचर हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विज्ञान के क्षेत्र में सफलता के लिए मंजिल पाने को लक्ष्य पहले ही निर्धारित करने की जरूरत होती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment