विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Cigarette New Option "Chinese E-Cigarette"

सिगरेट का नया विकल्प " चाइनीज ई सिगरेट "

bhaskar.com | Dec 10, 2012, 05:24AM IST
 
 

शिमला
धूम्रपान के आदी लोगों ने अब चालान से बचने के लिए सिगरेट का नया विकल्प ढूंढ निकाल लिया है। बाजार में अब जहर रूप बदलकर इलेक्ट्रॉनिक रूप में आया है।
 
धीरे धीरे बाजार में ई-सिगरेट का चलन बढ़ता जा रहा है। देशी और चाइनीज ई सिगरेट की मांग बाजार में बढऩे लगी है और इसके खरीदार भी लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह खतरनाक है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसमें निकोटीन है। कुछ भी हो लोग महंगी होने के बाद भी ई सिगरेट को खरीद रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसके पीने से उनका चालान नहीं होगा, क्योंकि न तो इसमें धुंआ है और न ही दूसरे व्यक्ति को पैसिव स्मोकिंग का भय। इस समय बाजार में देशी और चाइनीज दोनों बाजार में उपलब्ध है। 
 
देशी सिगरेट करीब 1500 रुपए का पैकेट है तो चाइनीज की कीमत करीब 600 रुपए बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही ई सिगरेट के कुप्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने वाला है। विभाग की मानें तो इन सिगरेट में निकोटीन होता है, जिसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। 
 
प्रदेश में धूम्रपान पर पाबंदी के बाद इन कंपनियों ने धूम्रपान का अन्य विकल्प पेश किया है। एक साल से विभाग के पास इस संबंध में सूचनाएं भी आ रही हैं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment