विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Congress Will Declare Candidates

विधानसभा चुनाव: अगले माह प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस

Bhaskar news | Aug 05, 2012, 04:09AM IST
 
 

शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा सितंबर माह तक कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी से शुरू होगी। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी अंतिम निर्णय लेगी तथा बाद में कांग्रेस आलाकमान अंतिम निर्णय लेगा। प्रदेश में नवंबर तक चुनाव हो सकते हैं।


17 तक कर सकते हैं आवेदन: विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी के पास अपने आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी उम्मीदवारों के नाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को
भेजेगी। ब्लॉक से जिला और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के नाम मिलने के पर प्रदेश कमेटी अपने स्तर पर छंटनी करेगी। उसके बाद कांग्रेस आलाकमान उम्मीदवारों के नामों की सूची को सितंबर माह के अंत तक अंतिम रूप देगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि सितंबर के अंत तक प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा।

आवेदन शुल्क भी
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट चाहने वाले को प्रदेश कमेटी को आवेदन करना होगा। अनारक्षित क्षेत्र से टिकट चाहने वालों को 5000 रु. और आरक्षित क्षेत्र से टिकट चाहने वालों को 2500 रु. शुल्क देना होगा।


यह है प्रक्रिया

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 10 अगस्त तक प्रत्याशियों से नाम मांगे हैं। इन नामों को मिलने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment