पहाड़ों की बेटी सुषमा ने रचा इतिहास

शिमला
सात साल की उम्र में हाथ में बल्ला क्या उठाया, उसे ही जीवन का लक्ष्य बना लिया। कठिन भौगोलिक
परिस्थितियों में भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रखे। मात्र 14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला कदम रखा।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने हुनर को पहचाना और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए तत्पर है।
जिला शिमला की रहने वाली सुषमा वर्मा, प्रदेश की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है। जिसका चयन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। सुषमा 15 दिसंबर से होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की ओर से खेलेगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इसे बहुत बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
टीम ब्लू से खेलेगी सुषमा: सुषमा चैलेंजर ट्रॉफी में टीम इंडिया ब्लू से खेलेगी। चैलेंजर ट्राफी में चार पूल बनाए गए है। इसमें इंडिया ब्लू व इंडिया रेड के बीच मुकाबला 15 दिसंबर को होगा।
इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड में 16 दिसंबर को, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच 17 दिसंबर को मैच होगा। फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। प्रदेश की जनता सुषमा से अच्छे खेल की उम्मीद जताई है।







