विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> DC Market Investigation Had Not Submitted Reports

डीसी मंडी ने नहीं सौंपी जांच रिपोर्ट

bhaskar.com | Dec 19, 2012, 00:53AM IST
 
 


शिमला

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को 46 दिन हो चुके हैं लेकिन जिला मंडी के डीसी देवेश कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के आय के स्रोतों को लेकर जांच रिपोर्ट अभी तक चुनाव आयोग को नहीं सौंपी है। सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के खिलाफ आय के स्रोतों को लेकर शिकायत आई थी।

राज्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौहान ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी आय से जुड़ा मामला आया था। मौजूदा विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने 10 करोड़ रुपए खर्च किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव सामान्य तौर पर शांतिपूर्ण रहा।

शिमला में आयोजित मीट-दि-प्रेस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलेट को लेकर संबंधित आरओ की जिम्मेदारी होती है। मंगलवार तक 33 हजार पोस्टल बैलेट आयोग को प्राप्त हुए हैं।

जबकि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, लाहौल-स्पीति व भरमौर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इडीसी की सुविधा से वोट डिस्पैच कर दिया था। सैन्य बलों के 74 हजार व 42 हजार सरकारी कर्मचारियों के पोस्टल वैलेट थे।

पोस्टल वोटिंग को बढ़ावा देने के प्रयासों के बावजूद अभी 83 हजार पोस्टल वोट वापस नहीं आए। केलांग क्षेत्र में 11 पोस्टल वोट का मामला आयोग को भेजा गया है। यहां से अभी तक ये वैलेट संबंधित मतगणना क्षेत्रों को नहीं पहुंचे हैं। चुनाव के दौरान कुल 373 शिकायतें आई।

इसमें से 230 शिकायतें जनता की ओर से आयोग में पहुंची। राजनीतिक दलों ने कुल 130 शिकायतें की, जिसमें से 91 कांग्रेस ने की थी और 27 शिकायतें भाजपा व शेष दूसरे दलों की ओर से आई थी। चुनाव प्रचार के दौरान आयकर विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 3 करोड़ 34 लाख पकड़े थे।

उन्होंने कहा कि सोलन सीट से भाजपा प्रत्याशी शीला के जाति प्रमाण पत्र को लेकर मामला आया था जोकि प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित है। चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप कुमार की जाति का प्रमाण पत्र पहले भी सामने आया था।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment