राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
जवानों की पिटाई से कैदी की मौत
भास्कर न्यूज
| Dec 29, 2012, 08:27AM IST
नाहन। आदर्श कारागार नाहन में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे एक कैदी की वीरवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतक कैदी मंडी जिला के सरकाघाट के गांव बाहा का रहने वाला था।
मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को नाहन जेल में सुबह नाश्ते के समय लाइन तोड़ने को लेकर कैदी दीपराम 55 की होमगार्ड के दो जवानों के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान कैदी को काबू करते हुए धक्का-मुक्की में कैदी नीचे गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट आई थी। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय नाहन लाया गया।
नाहन से प्राथमिक उपचार के बाद कैदी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में वीरवार देर रात कैदी दीप राम की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने इस मामले को दो दिन से दबाए रखा।
उधर कैदी के परिजनों का आरोप है कि होमगार्ड जवानों की पिटाई से उसकी मौत हुई है। फिलहाल नाहन पुलिस ने होमगार्ड के दो जवानों जगदीश व प्रवेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसएचओ नाहन लायक राम सिसोदिया ने मामले की पुष्टि की है। मृतक कैदी के पोस्टमॉर्टम के लिए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश लिए जा रहे हैं।
पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी। मामले में शामिल दोनों होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी संजीव लखनपाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवानों से मामले की पूछताछ की जा रही है।






