राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दशहरा को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने की मांग
भास्कर न्यूज
| Oct 25, 2012, 10:39AM IST

धर्मशाला/जयसिंहपुर/पालमपुर/कांगड़ा/नगरोटा बगवां. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बुधवार को जिला कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया। जयसिंहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह में डिविजनल कमिश्नर मनीष गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कचैहरी अड्डा धर्मशाला में आयोजित विजय दशमी महोत्सव 2012 के समापन अवसर पर डीसी कांगड़ा केआर भारती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। धर्मशाला में आयोजित विजयदशमी महोत्सव को राज्य स्तरीय का दर्जा देने की मांग दशहरा आयोजन समिति ने मुख्यातिथि के समक्ष रखी।
शाहपुर में आयोजित दशहरा उत्सव को मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पिछले माह शाहपुर दौरे के दौरान जिला स्तरीय का दर्जा देने की घोषणा कर चुके हैं। धर्मशाला में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों के दहन के बाद भव्य आतिशबाजी की गई।






