चेकअप के बहाने डॉक्टर ने की हरकत, छात्राओं ने दिखाए दिन में तारे

कंडाघाट.कंडाघाट अस्पताल में शुक्रवार दोपहर बाद एक डॉक्टर की ओर से बदसलूकी करने पर दो छात्राओं और करीब एक दर्जन युवकों ने जमकर धुनाई कर डाली। लड़कियों के पांव पकड़ने और लिखित में माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे कंडाघाट सिविल अस्पताल में दो छात्राएं, एक दर्जन युवक और कुछ स्थानीय लोग आ पहुंचे। उन्होंने यहां तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र अरोड़ा से छात्राओं के साथ बदसलूकी की बात कही।
छात्राओं ने जब डॉक्टर पर आरोप लगाया तो साथ आए युवक तैश में आ गए और उन्होंने डाक्टर की धुनाई कर डाली। डॉक्टर ने बाद में हाथ जोड़कर अपनी गलती मान ली।
पहले भी की छेड़छाड़
कंडाघाट के एक प्रतिष्ठित संस्थान की दो छात्राएं दोपहर को चेक अप करवाने के लिए अस्पताल पहुंची। छात्राओं का आरोप है कि डॉक्टर पहले भी कई छात्राओं से बदसलूकी कर चुका है। छात्राओं ने इस घटना की जानकारी अपने भाइयों को दी थी।
वीडियो: महिलाओं ने दी पुरुषों को चुनौती और कर दिखाया नामुमकिन काम
जिस बेटे को मरा मान रहा था, वो एक दिन अचानक लौटा फ़िल्मी स्टाइल में
घर पर आए 'भगवान', नाबलिग को देख बन गए हैवान और फिर...
गर्मी से उत्तर भारत में हाहाकार, इधर यह इलाका बन रहा दक्षिणी ध्रुव
कलेक्टर के मामले में अगर हो गई अनहोनी, तो बिगड़ सकता है माहौल









