राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
विश्व शांति के लिए शुरू हुए महायज्ञ से घाटी का माहौल बना भक्तिमय
Bhaskar News
| Jul 17, 2012, 02:58AM IST

शाम को इश्वरीय सत्संग व भजन-कीर्तन भी किया जा रहा है जिसमें घाटी की महिलाओं सहित भजन मंडलियां भी भाग ले रही हैं। देव पुरोहित पंडित बुध राम ने बताया कि विश्व के सभी मानव अपना आत्मिक आनंद लेकर जाते हैं उनकी रक्षा हेतु इस यज्ञ करी रचना की गई है। उन्होंने बताया कि चमन मारकण्डे, वाल कृष्ण शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, कुसुम चंद शर्मा व अमित शर्मा यज्ञ को संपन्न करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कुलंग गांव के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनेकों ऋषि मुनियों ने इस स्थान पर तप किया है जिसका गुणगान अनेक ऋषि मुनियों ने अपनी भाषाओं के माध्यम से परिभाषित किया है। ब्यास ऋषि ने अपने वेदों की रचना भी इसी स्थान पर की है।






