राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पूर्व मुख्यमंत्री ने दी सफाई, कहा- हाईकोर्ट के जज से कराएं जांच
भास्कर न्यूज
| Feb 20, 2013, 03:27AM IST

हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता प्रेमकुमार धूमल ने फोन टैपिंग के आरोपों पर सफाई देते हुए इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जो चाहे आरोप लगा लें, लेकिन इसमें कुछ भी निकलने वाला नहीं है।
उन्होंने वीरभद्र सिंह से पूछा कि जब वर्ष 2010 में भाजपा सत्तासीन थी और प्रधानमंत्री को इस मामले में पत्र लिखकर जांच करवाने की मांग की गई थी, तब जांच क्यों नहीं हुई। लोगों का ध्यान बंटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा,‘न तो वीरभद्र केंद्र से पैकेज ला पाए हैं और न ही बीबीएम मामले में प्रदेश के हित में हुए फैसले का पैसा ले पा रहे हैं।’
‘विकास ठप है और सरकार अदला-बदली में उलझी है’
प्रेम कुमार धूमल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास ठप हो गया है और सरकार अदला-बदली में उलझी है। इसी कारण फोन टैपिंग मामले को बेवजह उछाला जा रहा है।
उन्होंने वीरभद्र सिंह से पूछा कि पैसे के लेन-देन को लेकर वीरभद्र व उनकी पत्नी प्रतिभा का फोन किसने टैप किया था। एसएसएसबी की हार्डडिस्क मामले को लेकर भी हल्ला हुआ, लेकिन बाद में कुछ नहीं निकला।






