पार्टी की दिग्गज नेता विद्या स्टोक्स विधानसभा अध्यक्ष रहने के अलावा ऊर्जा मंत्री रह चुकी हैं। एक दशक से स्टोक्स मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रही हैं। स्टोक्स आठ बार चुनाव जीत चुकी हैं। 1972 में स्टोक्स पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची थीं। साफ छवि की नेता होने के नाते उनकी दावेदारी भी मजबूत है। सोनिया गांधी से उनके घनिष्ठ संबंध हैं।