विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Frgiwada: Did Not Retire After 80 Years!

फर्जीवाडा : 80 साल बाद भी नही हुआ रिटायर !

bhaskar.com | Dec 19, 2012, 01:45AM IST
 
 


शिमला
जन्म का जाली प्रमाण पत्र तैयार कर बिजली बोर्ड में तैनात एक कर्मचारी ने 15 साल अतिरिक्त नौकरी कर फर्जीवाड़ा कर दिया। आरोपी ने पंचायत सचिव की मदद से यह दस्तावेज तैयार किए और 80 साल की उम्र में भी नौकरी का लाभ ले रहा है।

विजिलेंस ने आरोपी कर्मचारी निरम और ग्राम पंचायत खाबल के तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विजिलेंस के अनुसार चिढग़ांव के गाड़ गांव का रहने वाला निरम यहां स्थित आंध्रा पावर हाउस मंडल में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है। आरोपी का जन्म 14 जुलाई1932 को हुआ जिसके अनुसार इसकी आयु करीब 80 साल हो चुकी है।

लेकिन आरोपी ने पंचायत रजिस्टर में कटिंग करवाकर अपना जाली जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर लिया। इस प्रमाण पत्र में इसकी जन्मतिथि 14 सितंबर 1955 दर्शाई गई है। इसके बाद इसे विभाग में जमा करवा दिया और सालों तक नौकरी की।

विजिलेंस के अनुसार वर्तमान आयु के अनुसार यह करीब 15 साल पहले सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए था लेकिन जाली प्रमाण पत्र के जरिए यह अभी भी नौकरी कर रहा है।
 

रिकॉर्ड में हुआ खुलासा

फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने के बाद जब विजिलेंस ने पंचायत में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो पाया कि साल 2000 वाले रजिस्टर में कटिंग कर इसकी जन्मतिथि को बदला गया है। 

टीम ने जब सबसे पुराना रजिस्टर चेक किया तो पाया कि इसकी असली जन्मतिथि 1932 है। रिकॉर्ड कब्जे में लेने और पूछताछ के बाद विजिलेंस ने आरोपी कर्मचारी और पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment