विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Hamirpur >> Hamirpur Seat Dumal Himachal Pradesh

5 साल में धूमल की संपत्ति दोगुनी

भास्कर न्यूज | Oct 17, 2012, 00:15AM IST
 
 

 

हमीरपुर.  विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को हमीरपुर सीट से नामांकन पत्र भरा। चुनाव आयोग के सामने रखे गए ब्योरे में धूमल ने अपनी संपत्ति 2 करोड़ रुपए से अधिक दिखाई है। 2007 के विधानसभा चुनाव के समय दिखाई गई संपत्ति 86 लाख 50 हजार रुपए थी। आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो धूमल की संपत्ति पांच साल में दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ी है।

मुख्यमंत्री धूमल की संपत्ति में उनकी पत्नी शीला धूमल की संपत्ति भी शामिल है। नामांकन पत्र भरने के समय रखी कुल चल-अचल संपत्ति 1 करोड़, 39 लाख 92 हजार रुपए दिखाई है, जबकि उनकी पत्नी के पास 68 लाख 96 हजार रुपए हैं।

पहले नवरात्र पर 150 ने दाखिल किया पर्चा

पहले नवरात्र पर विभिन्न पार्टियों के 150 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। 1990 में पहली बार चुनाव लडऩे के बाद लगातार पांच चुनाव जीत चुके शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान ने भोरंज से पर्चा भरा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर से, उद्योग मंत्री किशन कपूर ने धर्मशाला से, लोकनिर्माण मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने जोगेंद्रनगर से, पंचायत मंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज से, आईपीएच मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने देहरा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन से नामांकन पत्र भरा। 

दो करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं सीएम

चल संपत्ति : 51,26,081 रुपए
नगदी : 45 लाख  

एसबीपी शिमला अकाउंट में जमा पूंजी : 13,62,211  

यूको बैंक विस शिमला में जमा पूंजी : 2,652.34

टर्म डिपॉजिट एसबीपी शिमला : 7,70,759 रुपए  

एफडीआर एसबीपी शिमला : 11,49,058 रुपए  

एसबीपी हमीरपुर : 1000  केसीसी बैंक समीरपुर : 7 लाख 40 रुपए  

गाड़ी : इनोवा ( साढ़े 7 लाख)

गोल्ड चेन और अंगूठी 120 ग्राम, 3 लाख 45 हजार 360

लोन नहीं है। खरीदी गई संपत्ति : 6 लाख ।

गूगल मैप से मतदान केंद्रों की जानकारी


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को  गूगल मैप के जरिए मतदान केंद्रों की जानकारी मिलेगी। यह सुविधा देने वाला हिमाचल पहला पर्वतीय राज्य बन गया है। जानकारी हासिल करने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाइए। मतदान केंद्र का नाम या पता टाइप करिए। गूगल मैप अपने आप नजदीकी मतदान केंद्रों की सूची दे देगा। प्रदेश में चार नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment