विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Harassment Of Husband-Wife Lives

पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने दी जान

भास्कर न्यूज | Dec 06, 2012, 01:31AM IST
 
 

सरकाघाट.  सरकाघाट की खाहण पंचायत में 36 वर्षीय विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 
मृतक कांता के पिता ने अपने दामाद पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मृतका के पिता झबिया राम निवासी छेहड़ ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कांता का विवाह लगभग 19 वर्ष सफरिया राम के साथ हुआ था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने कांता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
 
पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में ही कांता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप लगाया कि सफरिया राम के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे जिस कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया है। सरकाघाट थाना की प्रभारी रीता शर्मा ने मामले को लेकर बताया कि मृतक कांता के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment