विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Himachal Pradesh Government

हर घर में निशुल्क रेन हार्वेस्टिंग टैंक बनाएगी हिमाचल सरकार

धर्मेद्र पंडित | Dec 08, 2012, 00:12AM IST
 
 

शिमला .  प्रदेश के लोगों को अब रेन हार्वेस्टिंग  टैंक बनाने की चिंता नहीं सताएगी। प्रदेश सरकार खुद टैंक के निर्माण का खर्चा उठाएगी। प्रति टैंक पर सरकार 58 हजार रुपए का खर्चा वहन करेगी। टैंक निर्माण का खर्चा निर्धारित राशि से ज्यादा होता है तो भवन मालिक को इसे खुद वहन करना होगा। 
 
सरकार की योजना के मुताबिक 58 हजार रुपए की राशि में सीमेंट, सरिया और लेबर की दिहाड़ी भी शामिल है। सरकार की योजना के मुताबिक बारिश के पानी को टैंक में एकत्र करने से प्रदेश में पानी की खपत कम होगी। गांवों में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग 90 लीटर प्रति व्यक्ति पानी मुहैया करा रहा है। शहरों में इसे 135 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जा रहा है, जबकि जरूरत ५क् लीटर से ज्यादा है।
 
क्यों पड़ी जरूरत
 
प्रदेश में पानी का संकट बढ़ रहा है। बारिश के दौरान छतों से टपकने वाला पानी व्यर्थ में ही बहता रहता है। टैंक निर्माण से इस पानी को इस्तेमाल में लाया जा सकता है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की माने तो इस पानी को शौचालय, बर्तन व कपड़े धोने और भवन निर्माण के कार्य में इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
 
कैसे करें आवेदन 
 
भवन मालिक जिस पंचायत में रहता है, उसे प्रधान से प्रमाण पत्र लेना होगा। जमीन के कागजात के साथ आवेदन करना होगा। विभाग की टीम मौके पर जाकर जगह का निरीक्षण करेगी। इसके बाद निर्माण के लिए बजट जारी किया जाएगा।
 
जगह खुद चुन सकेंगे
 
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव एसकेबीएस नेगी ने बताया कि टैंक का निर्माण कहां किया जाना है, इसकी स्थान खुद भवन मालिक तय करेगा। विभाग के अधिकारी इस जगह का निरीक्षण करेंगे। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment