विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> HP Gujarat Ban On Cash

हिमाचल-गुजरात में कैश सब्सिडी स्कीम पर रोक

Bhaskar News | Dec 05, 2012, 00:24AM IST
 
 

नई दिल्ली.  केंद्र की यूपीए सरकार को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दिया है। आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर हिमाचल के दो और गुजरात के चार जिलों में कैश सब्सिडी योजना पर चुनाव प्रक्रिया खत्म होने तक रोक लगा दी है। 
 
सरकार ने आचार संहिता लागू होने के बाद देशभर के 51 जिलों में कैश सब्सिडी योजना की घोषणा की थी। इसमें गुजरात और हिमाचल के जिले भी शामिल थे। हिमाचल के बिलासपुर और कांगड़ा जिलों को पायलट प्रोजेक्ट में लिया गया है। 
 
घोषणा की टाइमिंग पर सवाल: चुनाव आयोग ने योजना की घोषणा की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। आयोग ने इन जिलों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक इस स्कीम को टालने के निर्देश दिए।
 
क्या है योजना
 
केंद्र सरकार ने जनता को डायरेक्ट सब्सिडी देने और योजना की राशि सीधे जनता को देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत गैस पर सब्सिडी, स्कॉलरशिप, पेंशन और स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास जुड़ी योजनाओं के तहत दी जाने वाली राशि सीधे खातों में जमा की जाएगी। इसमें 51 जिले शामिल हैं।
 
क्या था शिकायत में 
 
 
बीजेपी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग में शिकायत की थी। बीजेपी ने कहा था कि गुजरात चुनाव के दौरान इस तरह की घोषणा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे सरकार को चुनाव में फायदा मिल सकता है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment