राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एचपी यूनिविर्सिटीः हॉस्टलों में हिंसा, 40 छात्र घायल
Bhaskar news | Jun 14, 2012, 02:59AM IST

कुलपति ने हॉस्टल खाली करवाने और परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हॉस्टलों में जारी पथराव के दौरान अब तक एसएफआई और एबीवीपी दोनों छात्र संगठनों के करीब 40 कार्यकर्ता जख्मी हो चुके हैं।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को गुस्साए कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने हॉस्टलों में दो अतिरिक्त रिजर्व तैनात की है। पुलिस ने मंगलवार देर रात समरहिल चौकी में मामला दर्ज करवाने आए छात्रों पर लाठीचार्ज किया। हॉस्टल में पथराव की शिकायत लेकर छात्र पुलिस चौकी में आए थे।






