विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> HP's Two Sons Were Proud Of Their State

हिमाचल के दो पुत्रों ने किया अपने राज्य का नाम रोशन

bhaskar.com | Dec 12, 2012, 03:29AM IST
 
 


मनाली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली के दो छात्र माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए चयनित हुए हैं। ये छात्र अप्रैल में माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना होंगे। इससे पहले मनाली की ही तीन छात्राएं दीपू शर्मा, डिक्की डोलमा व राधा ने माउंट एवरेस्ट में सफलता पूर्वक चढ़ाई कर कुल्लू घाटी का नाम रोशन किया है।

इन छात्रों को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जम्मू-कश्मीर के लद्दाख की सियाचिन पहाडिय़ों में विंटर ट्रेनिंग के लिए खोज करेंगे।

रजत और खीमी राम ने बताया कि देश भर के 108 एनसीसी छात्र बेसिक कोर्स के लिए चुने गए थे, इनमें 10 छात्र रावमा पाठशाला मनाली के थे। उन्होंने बताया कि यह कोर्स उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में हुआ।

जहां 14735 फुट की ऊंचाई वाले पर्वत को फतह किया। बेसिक कोर्स के बाद 40 छात्र एनसीसी प्री एवरेस्ट एक्सपिडिशन देऊ टिब्बा के लिए चयनित हुए।

उन्होंने बताया कि इस एक्सपिडिशन में मनाली स्कूल के चार छात्र खीमी राम, रजत, सूरज व कमल किशोर चयनित हुए। चौथा व अंतिम राउंड उत्तराखंड के 25494 फुट ऊंचे पर्वत में पूरा हुआ जहां रजत और खीमी राम देश भर के 7 छात्रों के साथ माउंट एवरेस्ट के लिए चयनित हुए।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली के प्रधानाचार्य रुप सिंह ठाकुर ने इन प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि छात्र 25 दिसबंर से 11 जनवरी तक सियाचिन में एएमआई (आर्मी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट) में विंटर ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि उनका स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ रहा है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment