विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> In Charge Of Punjab BJP Shanta Kumar Met Vinod Kha

पंजाब के भाजपा प्रभारी शांता कुमार से मिले विनोद खन्ना

Bhaskar News | Jul 15, 2012, 00:30AM IST
 
 


धर्मशाला।राजस्थान की चिलचिलाती धूप में शूटिंग करने के बाद सिने अभिनेता एवं पूर्व भाजपा सांसद विनोद खन्ना इन दिनों धर्मशाला के पास ओशो निसर्ग में ध्यान साधना में लीन हैं।

पिछले चार दिनों से ओशो निसर्ग में ठहरे विनोद खन्ना ने शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब के भाजपा प्रभारी शांता कुमार से उनके आवास यामिनी परिसर में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पंजाब की राजनीति पर चर्चा के साथ हाल ही में नगर निगमों में संपन्न चुनावों में 10 पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत को पार्टी की लोकप्रियता के बढ़ते ग्राफ का परिणाम करार दिया।

शांता कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट वीएमआरटी के तहत 23 जुलाई को विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट के उद्घाटन से पहले शांता कुमार ने विनोद खन्ना को वीएमआरटी के साथ-साथ कायाकल्प के संबंध में भी जानकारियां दी। खन्ना ने वीएमआरटी परिसर का दौरा कर जानकारी ली। गौरतलब है कि विनोद खन्ना आचार्य रजनीश (ओशो) के अनुयायी हैं।

खन्ना के छोटे भाई बनाना चाहते हैं होटल

विनोद खन्ना के परिवार को धौलाधार की पहाड़ियां इतनी पसंद हैं कि उनके छोटे भाई विवेक खन्ना ने ओशो निसर्ग के पास ही भूमि खरीदकर पांच सितारा होटल निर्माण का निर्णय लिया है, जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से टिनेंसी एंड लैंड रिफार्म एक्ट के तहत अनुमति प्राप्त कर ली है। पर्यटन विभाग ने भी विवेक खन्ना के प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए एसेंशियल सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment