विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Special >> The Amount Of The Increase In Earnings Congress ML

कांग्रेस पार्टी की कमाई में हुआ इजाफा

भास्कर न्यूज | Oct 13, 2012, 00:07AM IST
 
 

शिमला. प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक कमाई की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर है। यह राशि जहां पार्टी विधायकों ने दी है वहीं पार्टी के लिए कंपनियों और संस्थाओं ने भी पार्टी को दान के रूप में पैसा दिया है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफरेम्स (एडीआर) ने आरटीआई में ली जानकारी में इसका खुलासा किया है। इलेक्शन वाच के नेशनल कार्डिनेटर अनिल बेयरवाल ने प्रेसवार्ता में आकड़ें पेश कर बताया कि कांग्रेस ने वित्तीय वर्ष 2007-08 से 2008-09 के बीच अपनी आय में 125 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई है लेकिन 2009-10 और 2010-11 के बीच -34.32 फीसदी कम दिखाया है। वहीं भाजपा ने 2008-09 और 2009-10 के बीच 77.75 फीसदी की बढ़ोतरी और 2009-10 और 2010-11 के बीच -34.88 फीसदी की कमी दर्शाई है।

एडीआर ने रिपोर्ट में कहा है कि प्रदेश के 68 विधायकों में से 20 विधायक करोड़पति है। आपराधिक मामलों की बात करें तो 68 में से 27 विधायकों के विरुद्ध आपराधिक मामले हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह वोट देने से पहले सही नेता का चयन करे। ऐसे उम्मीदवार को वोट न दें, जिनके उपर गंभीर आरोप लगे हो। उन्होंने जनता से सही नेता चुनकर विधानसभा में भेजने की अपील की है। एसोसिएशन ने सभी पार्टी के अध्यक्षों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करने बारे अनुरोध किया है। एसोसिएशन ने सभी पार्टी अध्यक्षों को पत्र लिखे हैं। धनबल के आधार पर टिकट का आबंटन नहीं करने को कहा है।

राजनैतिक दलों को आरटीआई में लाने की मांग

उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल आरटीआई के तहत आने चाहिए, ताकि इन नेताओं की संपति का खुलासा हो सके। नेता अपनी संपति को छुपाते है, सभी आकंडे चुनाव आयोग के समक्ष पेश नहीं करते।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment