विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> India - Pakistan Peace Process Met The Tourism Vis

भारत-पाक में अमन बहाली को मिले टूरिज्म वीजा : खुर्शीद

कुलदीप शर्मा | Jun 03, 2012, 00:48AM IST
 
 

शिमला. पाक वर्ल्ड ट्रेड एंड एक्सपो सेंटर के चीफ एग्जीक्यूटिव एवं द रावलपिंडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्य एम. खुर्शीद बरलास का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के मध्य अमन बहाली के लिए टूरिज्म वीजा को जारी किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से दोनों देशों के मध्य रिश्तों में आई खटास को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से इस दिशा में जो भी प्रयास किए गए हैं, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स और एचपी टूरिज्म की तरफ से आयोजित शिमला मेगा मार्ट, 2012 में भाग लेने शिमला पहुंचे 32 सदस्यीय पाकिस्तानी दल के प्रमुख एम. खुर्शीद बरलास ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

मेगा मार्ट का आयोजन तीन से सात जून तक होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष, 2009 के बाद पाकिस्तानी दल को दूसरी बार शिमला मेगा मार्ट में भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पाकिस्तान से 200 प्रतिनिधियों ने भाग लेने के लिए आवेदन किया था, मगर शिमला में जगह की उपलब्धता को देखते हुए 32 प्रतिनिधियों को ही अवसर मिल पाया है।

हम भी बांहें फैलाए बैठे हैं : डॉ. अरुण

पर्यटन विभाग के निदेशक एवं शिमला के डीसी डॉ. अरुण शर्मा ने कहा कि भारत भी पाकिस्तान से आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत करने के लिए बांहें फैलाए बैठा है। शिमला में दूसरे बार मेगा मार्ट के बहाने पाकिस्तानी उद्यमियों को यहां आने का मौका मिला है। इसे कोई भी गंवाना नहीं चाहेगा।

दोस्ती में फायदा

एम. खुर्शीद बरलास ने कहा कि पाकिस्तान को चीन की बजाए व्यापार में भारत से अधिक फायदा हो सकता है। पंजाब से लेकर अन्य प्रांतों से सामान को खरीदने और बेचने से लाभ होगा।

प्यार का पैगाम लेकर आए हैं

एम. खुर्शीद बरलास ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधियों का मेगा मार्ट में भाग लेना तो बहाना मात्र है, असल में वे प्यार का पैगाम लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच सरहद दीवार की तरह काम रही है, जबकि दोनों देशों की संस्कृति एक जैसी है। उन्होंने कहा कि सरहद की इस दीवार को टूरिज्म के लिए खोला जाना चाहिए, क्योंकि दोनों देशों के लाखों लोग एक-दूसरे के यहां जाना चाहते हैं। एक समय आएगा, जब दोनों देशों की आवाम (जनता) के आगे सरकारें मजबूर हो जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment