'6 लाख बारहवीं पास युवा कांग्रेस से सावधान रहें'

शिमला. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 6 लाख बारहवीं पास युवाओं को कांग्रेस से सावधान रहने को कहा है।
कांग्रेस की ओर से जारी चुनाव घोषणा पत्र में बेरोजगारों को एक हजार रुपए भत्ता देने को उन्होंने मजाक बताया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के किसी भी पुराने घोषणा पत्र को उठाकर देख लिया जाए, सत्ता में आने के लिए कांग्रेस हमेशा झूठे वादे करती रही है।
कांग्रेस इतनी दरियादिल है तो रसोई गैस के 6 सिलेंडरों की शर्त को हटाकर 12 सिलेंडर क्यों नहीं करती। शिमला में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने सभी परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन यह आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
नड्डा के कांग्रेस से सवाल
2009 के लोस चुनाव में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। साढ़े तीन साल में एक करोड़ लोगों की नौकरी क्यों गई। 5 रु. की दर से साल दर साल दिहाड़ी बढ़ाने वाली कांग्रेस 200 रुपए दिहाड़ी कैसे करेगी। दो केंद्रीय मंत्रियों ने बीबीएमबी में राज्य की 4,250 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी दिलाने में सहयोग क्यों नहीं किया। सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने में आनंद शर्मा ने अब तक कदम क्यों नहीं उठाया। देश के अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दे रही। यूपीए सरकार ने वित्तीय पैकेज क्यों नहीं दिया। ञ्च पूर्व कांग्रेस सरकार में भर्ती किए 14 हजार पीटीए शिक्षकों को नियमित करने का जिक्र क्यों नहीं किया गया।
सड़क निर्माण में यूपीए पिडछ़ी
कांग्रेस पांच साल में 7500 किमी सड़कें बनाने का वादा कर रही है। प्रदेश के मौसम को देखते हुए सरकार ने पांच साल में 4500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया। एनडीए के कार्यकाल में रोजाना 11 किमी. सड़क बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया गया। यूपीए सरकार में यह लक्ष्य 3.5 किमी ही पूरा हो पाया है।






