विज्ञापन
 
 
 
 

सरकार के फैसले के बाद घटे सिर्फ 20 रुपए

 
Source: भास्कर न्यूज   |   Last Updated 00:25(10/01/12)
 
 
 
 
हमीरपुर/ शिमला. सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के बैग में 25 रुपए प्रति बैग घटाने की घोषणा के बाद 20 रुपए ही घटाए हैं। सभी जिलों से सीमेंट कंपनियों की ओर से 20 रुपए ही घटाने की सूचनाएं मिल रही हैं। हालांकि सीमेंट कंपनियां इस घोषणा से पहले घटाए गए पांच रुपए को भी अभी घटाए गए दामों में जोड़ की बात कह रही हैं। हालांकि पहले सरकार ने 30 रुपए घटाने का बात कही थी। बाद में इसे 25 रुपए की दिया गया।

कंपनियों ने सरकार के साथ हुई बैठक के बाद लिए फैसले को लागू नहीं किया है। सीमेंट के दाम हर बैग 20 रुपए कम किए गए हैं, जबकि बैठक में 25 रुपए कम करने की घोषणा की गई थी। हमीरपुर में सीमेंट 327 रुपए के हिसाब से मिलता था। अब 307 रुपए का मिल रहा है।

हर जिले में सीमेंट के बैग के अलग-अलग रेट तय किए गए हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को सिर्फ 20 रुपए सस्ता सीमेंट मिल रहा है। वहीं सीमेंट कंपनियां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक से पहले घटाए गए पांच रुपए को भी घटाई गई कीमत में जोड़ रही हैं। दिलचस्प पहलू यह है कि पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से सटे ऊना, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर में कितने रुपए घटाए गए हैं, इस का बिलिंग के बाद ही पता चलेगा।

शिमला में 306 रुपए प्रति बैग

प्रदेश की राजधानी में इस समय सीमेंट 306 रुपए प्रति बैग मिल रहा है, जबकि पहले 326 रुपए के दाम पर मिल रहा था। हमीरपुर के सीमेंट डीलर्स को सोमवार को जो सप्लाई पहुंची है, उसकी बिलिंग 303 रुपए प्रति बैग के हिसाब से है, जबकि पहले यह 323 रुपए के हिसाब से होती थी।

मंडी में डीलर्स को पहले 325 रुपए प्रति बैग मिलता था, जबकि अब 305 रुपए की बिलिंग है। बिलासपुर में पहले 322 रुपए प्रति बैग डीलर्स को मिलता था, अब 302 रुपए है। इसी तरह सोलन, सिरमौर, ऊना व कांगड़ा में सीमेंट के दाम में महज 20 रुपए की कटौती हुई है। इस हिसाब से 20 रुपए हर बैग में कम किए गए हैं।

पहले पांच और अब 20 रुपए घटाए: कंपनी

अंबुजा सीमेंट कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर विनीत कुमार का दावा है कि कंपनी ने अपने वायदे के अनुसार 20 रुपए घटा दिए हैं। उनका कहना है कि अभी 20 रु. और इससे पहले हुई बैठक में पांच रुपए घटाकर कुल 25 रुपए घटे हैं और अब प्रदेश में पंजाब की तुलना में प्रति बैग 10 रु. कम रेट पर सीमेंट मिल रहा है।

सूचियां लगाएंगे

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सीमेंट कंपनियों की ओर से सीमेंट के दाम घटाना ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस पार्टी आज तक एक रुपया भी कम नहीं करा सकी और अब दामों में की गई कटौती को पचा नहीं पा रही है। सीमेंट कंपनियों ने 25 रुपए ही घटाए हैं और सभी जिलों के उपायुक्त सीमेंट बिक्री की सूचियां लगाएंगे। 25 रुपए नहीं घटाने जैसी कोई बात ही नहीं है। -किशन कपूर, उद्योग मंत्री
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 4

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment