विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Killed Husband Sex

सात जन्मों के रिश्ते का खून कर गया अधजली लाश का सच

भास्कर न्यूज | Dec 08, 2012, 00:07AM IST
 
 

जोगेंद्रनगर.  जोगेंद्रनगर की बाग पंचायत के गृहपट जंगल से झुलसी लाश बरामद करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया है। 
 
जांच में सामने आया है कि मृतक जीवनलाल की पत्नी कृष्णा देवी ने अकेली ही उसकी हत्या की थी। उसके बाद पुराने संबंधों का वास्ता देकर बोधराज नाम के व्यक्ति को लाश ठिकाने लगाने के लिए कहा था। 
 
बोधराज ने अपने दो सार्थियों सहित गृहपट के जंगल में लाश को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही कृष्णा देवी और बोध राज को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे हुए खुलासे के बाद पुलिस ने वीरवार देर रात बैजनाथ के गणोश बाजार के मुकेश उर्फ  बिल्ला तथा  उसतेहड़ के राजेश कुमार उर्फ महडू को भी लाश ठिकाने लगाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्याकांड के इस्तेमाल में की गई मुंगरी को भी बरामद कर लिया है। 
 
ऐसे दिया अंजाम
 
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कृष्णा व बोध राज के बीच कुछ वर्षो से संबंध थे। कृष्णा ने पति को मौत के घाट उतारने के बाद बोधराज को लाश ठिकाने लगाने के लिए कहा। बोधराज मुकेश के घर गया तथा साथ चलने को कहा। 
 
मुकेश ने राजेश को भी साथ में लिया व तीनों ने एक साथ शराब पी। बोधराज ने मुकेश और राजेश की मदद से गृहपट के जंगलों में लकड़ी इकट्ठी की और जीवन की लाश को जलाने का प्रयास किया। बाद में मुकेश और राजेश थ्रीव्हीलर में वापस आ गए जबकि बोधराज वहीं डटा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment