टेंपो के लिए की ड्राइवर की हत्या
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 03:15(08/02/12)
पांवटा साहिब. टेंपो (छोटा हाथी) के लिए उत्तराखंड के चालक की गुरुद्वारे के एक कमरे में हत्या की थी। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए के आसपास है। यह खुलासा हत्याकांड के मामले में पकड़े एक आरोपी सविंद्र ने पूछताछ में किया है।
हत्याकांड में एक और व्यक्ति के शामिल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पांवटा लाने के लिए पंजाब गई है। अब तक जांच के बाद पुलिस की जांच टीम ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले का सविंद्र एक अन्य साथी के साथ पांवटा गुरुद्वारे में आया। उसने तीन दिन के लिए यात्री निवासी में कमरा बुक करा दिया।
आरोपी 25 किमी दूर उत्तराखंड के सेलाकुई गया। वहां पर उसने टेंपो के चालक को पांवटा से सामान लाने के लिए बुक करवाया। पांच जनवरी को चालक को वह पांवटा में गुरुद्वारे के कमरे में ले गया। जहां पर पूर्वनियोजित योजना के तहत आरोपी ने चालक की हत्या कर दी।