विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Light Blue Diamond Of 9.50 Lakh Were Recovered Fro

नीली बत्ती की कार से बरामद किए 9.50 लाख के हीरे

भास्कर न्यूज | Oct 14, 2012, 05:23AM IST
 
 

सरकाघाट. अमृतसर के व्यापारी से 9.50 लाख के हीरों के नग बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार रात को सरकाघाट बाजार में नीली बत्ती लगी पंजाब की गाड़ी को शक के आधार पर रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान हीरो के नग बरामद हुए। ड्राइवर के पास नग के खरीद-फरोख्त के दस्तावेज, बिल और बाउचर नहीं थे।



पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग को इस बारे में सूचित किया और गाड़ी को कब्जे में लिया। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों पुरुषोत्तम भारद्वाज और अनिल सोनी ने हीरो के बारे में पूछताछ की। हीरो की कीमत 9.50 लाख रुपए आंकी गई है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी व्यापारी की गाड़ी का चालान किया गया है। एक्साइज इंस्पेक्टर अनिल सोनी ने बताया कि व्यापारी को 15 अक्टूबर को कार्यालय में उपस्थित होने के बारे में नोटिस जारी दिया है।




पौने तीन लाख का टैक्स और जुर्माना ठोका आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी ने पठानकोट से हिमाचल में प्रवेश किया गया था। गाड़ी के ऊपर लगी नीली बत्ती की धौंस दिखाते हुए वह यहां तक पहुंचा। व्यापारी के माल को जब्त कर लिया गया है और उससे पौने तीन लाख रुपए बतौर टैक्स व जुर्माना अदा करने को कहा गया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment