विज्ञापन
 
 
 
 

चोरी में लाखों का माल साफ, मकान मालिक चली गोली

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 02:58(08/02/12)
 
 
 
 
अंब/गगरेट. गगरेट नगर के वार्ड-एक इलाके में पंजाब से आए चोर गिरोह के सदस्य करीब छह लाख रुपए के गहने और पचास हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर गए। मकान मालिक और उसके भाई ने एक चोर को दबोच लिया जबकि दो चोर भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोर के पास एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है। मकान मालिक हनीश कौशल माडिया कर्मी हैं। सोमवार को उसके माता-पिता शादी समारोह में भाग लेने गए थे। घर पर वह और उसका भाई ही थे।




रात करीब नौ बजे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर वह होटल पर खाना खाने चले गए। करीब दस बजे जब वे घर आए तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसका भाई मनीष पीछे के दरवाजे से अंदर जाने की कोशिश करने लगा तो उसने दीवार फांद कर घर से बाहर निकलते एक युवक को देखा। जब उसने युवक को रुकने के लिए कहा तो उसने देसी कट्टे से उस पर गोली लाई, लेकिन मनीष बच गया। उसने चोर दबोच लिया। पकड़े गए युवक का नाम नरेश कुमार है। वह भार्गव नगर (जालंधर) का रहने वाला है।


दो भागने में सफल



दो अन्य चोर नरेश के अनुसार उसके साथ जालंधर के सोनू और हीरा भी थे। दोनों भागने में सफल रहे। डीएसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। नरेश कुमार को अंब न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ते देख एसपी सुमेधा द्विवेदी ने डीएसपी विजय सकलानी को घटनास्थल पर जाने के आदेश दिए। लोगों का कहना है कि थाना करीब एक किलोमीटर दूर होने के बावजूद पुलिस पौने घंटे बाद पहुंची। भीड़ ने चोर की धुनाई कर डाली। डीएसपी विजय कुमार ने लोगों को शांत करवाया। पूर्व पार्षद विजय लखनपाल ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment