सुन्नी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस साल सुन्नी क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी वारदात थी। पुलिस के अनुसार आरोपी खेमराज इसी गांव का रहने वाला है जो गांव में खच्चर चलाने का काम करता है।
घर लौट रही थी छात्रा
मढ़ोलघाट स्कूल से वापस घर लौटते वक्त छात्रा के साथ आरोपी युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी छात्रा को उठाकर झाड़ियों के बीच ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा के चिल्लाने के बाद लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर छात्रा ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।
पुलिस की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है। डीएसपी सिटी बलवीर जसवाल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।