राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब किराएदारों को नहीं निकाल पाएंगे मकान मालिक
dainik bhaskar news
| May 01, 2012, 00:34AM IST

न्यायाधीश वीके शर्मा ने अपने आदेशों में कहा है कि निर्माण और दोबारा निर्माण के आधार पर निकाले गए किराएदार का यह हक है कि वह इमारत के दोबारा निर्माण होने पर नई शर्तो के साथ मकान में बतौर किराएदार उतने ही हिस्से में रहे जितना क्षेत्र उसके पास पहले मौजूद था।
न्यायालय ने कहा कि नई शर्तें किराएदार और मकान मालिक के बीच आपसी रजामंदी से ही तय कि जा सकेंगी। मकान मालिकों की ओर से बिल्डिंग के दोबारा निर्माण की इजाजत पर न्यायालय ने कहा कि इमारत की उम्र और स्थिति कोई विशेष महत्व नहीं रखती बशर्ते मकान मालिक अदालत अथवा संबंधित अधिकारियों को यह संतुष्ट कराए कि उसके पास मकान निर्माण के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।
किराएदारों की ओर से यह आशंका व्यक्त की जाती रही है कि यदि मकान मालिक इमारत को गिराने के बाद जानबूझ कर नई इमारत लंबे अरसे तक न बनाए। नया मकान बनने पर मुंहमांगे दाम पर मकान किराए पर दे तो कानून में सरकार की ओर से लाया गया बदलाव किराएदारों के हक में नहीं जाता। न्यायालय के समक्ष यह परिस्थितियां न होने के कारण न्यायालय ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। इस प्रकार की आशंका से निपटने के लिए विधानपालिका का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।





