विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Now Is The Limit: SDM Became Without License

अब तो हद हो गई : बगैर एसडीएम बन गए लाइसेंस

bhaskar.com | Dec 12, 2012, 01:47AM IST
 
 

मंडी
एसडीएम कार्यालय मंडी की व्हीकल लाइसेसिंग ब्रांच के सर्वर को हैक कर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामला सामने आया है। जो लाइसेंस जारी किए गए हैं उनकी फीस तो जमा हुई है लेकिन उनकी औपचारिकताएं पूरी नहीं हैं और न ही एसडीएम ने उन्हें जारी किया है।

प्रशासन ने मामले के सामने आते ही इस मामले पर विभागीय जांच बिठा दी है। विभागीय जांच में लाइसेंस बं्राच से लेकर एसडीएम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से इस मामले की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। 
 
सर्वर को हैक करने वाले व्यक्ति सर्वर पासवर्ड या उसकी इंटरनल सिक्योरिटी को जानता था इसीलिए उसने बड़ी चालाकी से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।
 
लाइसेंसिंग ब्रांच को जब तक इस बात का पता चलता तब तक लाइसेंस निकाले जा चुके थे। इस मामले में कहीं न कहीं विभागीय लोगों की जुड़े होने की आशंका है क्योंकि सर्वर की सभी जानकारियां उन्हीं लोगों के पास होती थी।
 
इस फर्जीवाड़े के खुलासे से अब पूरी की पूरी लाइसेसिंग ब्रांच की प्रक्रिया ही जांच के घेरे में आ गई है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment