राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
परमार कैबिनेट में मंत्री रहे मनसा दिलाएंगे शपथ
भास्कर न्यूज
| Dec 30, 2012, 06:22AM IST

शिमला। 12वीं विधानसभा के सदस्यों को मंशाराम शपथ दिलाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनसा राम ने आज विधानसभा के प्रो-टेम स्पीकर का कार्यभार संभाल लिया। विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव तक मनसा राम सचिवालय का पूरा कामकाज देखेंगे।
9 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप कुमार का चुनाव होगा। मंशाराम 12 दिन तक सचिवालय का दायित्व संभालेंगे। मनसा राम प्रदेश की राजनीति के अकेले ऐसे सदस्य हैं जो राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉ. परमार के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं।
9 जनवरी को 12वीं विधानसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इस पद के लिए कांग्रेस ने कुलदीप कुमार के नाम का प्रस्ताव करने की पूरी तैयारी कर ली है। कुलदीप कुमार पिछली कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं।
धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के पहले सत्र में 8 जनवरी को सदस्य शपथ लेंगे।
विधानसभा में स्थिति
68 सदस्यीय 12वीं विधानसभा में दलगत स्थिति इस प्रकार है। कांग्रेस के 36 विधायक हैं और विपक्षी भाजपा के 26 व एक हिलोपा व पांच निर्दलीय जीतकर आए हैं।
1972 में पहली बार मंत्री बने
1972 में डॉ. परमार की सरकार में पहली बार मंशाराम मंत्री बने थे। पहली बार 1967 में मंशाराम निर्दलीय जीतकर आए थे। इसके बाद रामलाल की सरकार में फिर वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री पद प्राप्त किया था। 1998 में धूमल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कई बार दल बदल करते रहने की वजह से मंशाराम इस बार मंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हो पाए।






