राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ग्रामीण संचायिका संपत्तियों की नीलामी के दिए आदेश
Bhaskar News
| Dec 08, 2012, 00:11AM IST
शिमला. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल ग्रामीण संचायिका की दो संपतियों की नीलामी के आदेश जारी किए हैं। इस नीलामी से जुटाया गया धन हिमाचल ग्रामीण संचायिका में निवेश करने वाले निवेशकों को लौटाया जाएगा।वर्ष 2000 में ग्रामीण संचायिका के बंद होने से निवेशकों का पैसा डूब गया था।
अभियोग की याचिका खारिज
भ्रष्टाचार निरोधक अदालत (वन) ने शुक्रवार को सीडी प्रकरण में प्रदेश सरकार का अतिरिक्त अभियोग लगाने की अर्जी खारिज कर दी। गवाहों के बयान के लिए मामले की सुनवाई 20, 21 और 22 दिसंबर तय की है। दलजीत सिंह ठाकुर का दोबारा गवाही के लिए आवेदन स्वीकार किया गया।






