राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बकाया करोड़ों में, फिर भी नाहन नप कंगाल
हितेश शर्मा
| Dec 11, 2012, 01:32AM IST

नाहन
नगर परिषद नाहन कंगाली के दौर से गुजर रही है। आर्थिक तंगी का कारण सिर्फ लेनदारियां हैं। समय पर संबंधित लोगों से हाउस टैक्स की वसूली न होने के कारण नप की एक करोड़ से अधिक राशि पेंडिंग पड़ी है।
करोड़ों का लेनदार नगर परिषद नाहन खुद ग्रांट पर निर्भर है। ग्रांट मिलने के बाद ही कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हो पाता है। विभिन्न तरह के टैक्स वसूली के मामले में नगर परिषद नाहन की सुस्त कार्यप्रणाली भी आर्थिक तंगी के लिए जिम्मेदार है।
नगर परिषद प्रशासन की मानें तो अकेले हाउस टैक्स की राशि ही एक करोड़ के आसपास है। सूत्रों का कहना है कि इस राशि का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के आसपास भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त 25 से 30 लाख रुपए की राशि दुकानदारों पर किराए के रूप में लंबित पड़ी है।








