विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Pat Faculty Bat - Bat Salary Raise Rs 7,500 Now. S

पैट शिक्षकों की बल्ले-बल्ले वेतन बढ़ा, अब 7500 रु. मिलेंगे

कुलदीप शर्मा | Sep 14, 2012, 05:42AM IST
 
 

शिमला. प्रदेश में कार्यरत 3439 प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट) को अब 7500 रुपए प्रतिमाह संशोधित मानदेय मिलेगा। यह बढ़ा हुआ वेतन इसी माह से दिया जाएगा। इससे पहले पैट की दो श्रेणियों ट्रेंड और अनट्रेंड को क्रमश: 4500 रुपए से 6500 रुपए का प्रतिमाह मानदेय मिलता था।




अब दोनों को समान वेतन मिलेगा। यह शिक्षक प्रदेश में सात से नौ वर्ष से काम कर रहे हैं। वर्तमान में सभी पैट प्राइमरी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पैट शिक्षकों को सरकारी स्तर पर जेबीटी की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग अवकाश के दिनों में दी जाती है और जनवरी, 201३ में ट्रेनिंग प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा।



1308 जेबीटी को अनुबंध आधार पर नौकरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 1308 पदों को अनुबंध आधार पर भरने को अनुमति दे दी है। इसके तहत जेबीटी शिक्षकों को 8910 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। सरकार ने भर्ती वाले पदों की संख्या बढ़ाकर 1308 कर दी है। जेबीटी प्रशिक्षु संघ के प्रदेशाध्यक्ष मकालू वर्मा ने कहा कि वे इस मामले में कोर्ट में जाएंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment